बलूचिस्तान के वित्त मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित
बुलेदी ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा कि उनमें इस बीमारी का कोई लक्षण नहीं है और वह स्व: पृथक—वास में हैं।
कराची, 14 मई बलूचिस्तान के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह अपने प्रांत के पहले ऐसे राजनेता हैं जो इस वायरस से संक्रमित हैं।
बुलेदी ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा कि उनमें इस बीमारी का कोई लक्षण नहीं है और वह स्व: पृथक—वास में हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पुष्टि होने के बाद मैं उन सभी दोस्तों, समर्थकों एवं शुभेच्छुओं का आभारी हूं जिन्होंने मेरे जल्दी ठीक होने के लिये प्रार्थना की है, मैं डाक्टरों के दिशा निर्देश के अनुसार स्व: पृथक—वास में हूं ।'
उन्होंने कहा, 'अल्हमदोलिल्लाह! मुझ में इसका कोई लक्षण नहीं है और मैं ठीक हो रहा हूं । सभी को धन्यवाद।'
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबरों के अनुसार, बुलेदी बलूचिस्तान के पहले ऐसे मंत्री हैं जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है।
इससे पहले, एक मई को पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी।
सिंध के गवर्नर इमरान इस्माईल समेत पाकिस्तान में कई बड़े नेताओं में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

