पंजाब में कोरोना वायरस के कुल 75 नये मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 1,526 हुए
एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जालंधर के 29 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार को चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर में कोविड-19 से मौत हो गई जबकि 39 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार को पटियाला में मौत हो गई।
चंडीगढ़, छह मई पंजाब में कोरोना वायरस से दो और व्यक्तियों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 27 हो गई जबकि मामलों में 75 की वृद्धि होने से कुल मामले बढ़कर 1,526 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।
एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जालंधर के 29 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार को चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर में कोविड-19 से मौत हो गई जबकि 39 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार को पटियाला में मौत हो गई।
बुलेटिन में कहा गया है कि इन दोनों मौतों से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 27 हो गई। एक मरीज की हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है।
बुलेटिन के अनुसार 75 व्यक्ति पिछले 24 घंटे में वायरस से संक्रमित पाये गए जिसमें 35 नांदेड के तीर्थयात्री शामिल हैं। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 1,526 हो गए। वर्तमान में ऐसे 1,364 मरीज हैं जिनका अभी भी इलाज चल रहा है।
इसमें कहा गया है कि पटियाला और जालंधर से दो और लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढकर 135 हो गई है।
बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में 28 मामले मोगा, 16 मामले तरन तारन और 13 मामले अमृतसर जिलों से सामने आये हैं। वहीं पटियाला, मनसा, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब जिलों से दो दो मामले सामने आये हैं।
वहीं बरनाला, मुक्तसर, गुरदासपुर, एसबीएस नगर, फजिल्का, फिरोजपुर, बठिंडा, होशियारपुर और जालंधर जिलों से एक एक मामले सामने आये हैं।
राज्य में अभी तक कुल 32,060 नमूने लिये गए हैं जिसमें से 24,303 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि 6,231 की रिपोर्ट का इंतजार है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित पाये गए नांदेड़ के तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 1,004 हो गई, जो राज्य में कुल कोरोना वायरस मामलों का 66 प्रतिशत है।
.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

