देश की खबरें | नगालैंड विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बृहस्पतिवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच यह सत्र हो रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, 12 अगस्त नगालैंड विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच यह सत्र हो रहा है।

इससे पहले विधानसभा की बैठक 30 जुलाई को बुलायी गयी थी। लेकिन उस दिन बैठक नहीं हो सकी थी क्योंकि बैठक से एक दिन पहले ही विधानसभा के कम से कम छह कोरोना वायरस से संक्रमित मिले।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विधानसभाध्यक्ष शेरिंगन लोंगकुमेर ने बुधवार को कहा कि छह महीने की अवधि के भीतर बैठक आयोजित करने की संवैधानिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए सत्र आयोजित किया जा रहा है।

बैठक सुबह 9:30 बजे शुरू होगी।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

राज्य में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बुधवार को बढ़कर 3118 हो गयी। वहीं इस बीमारी के कारण आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक कुल 1113 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

एकमात्र विपक्षी पार्टी नगा पीपल्स फ्रंट ने मांग की थी कि सदन की बैठक कम से कम तीन दिन चले ताकि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सके। लेकिन विधानसभाध्यक्ष ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया।

विधानसभाध्यक्ष ने पीटीआई- से कहा कि पहले भी यह एक दिन का सत्र था और इस बार भी यह एक दिन का ही सत्र होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\