देश की खबरें | टिड्डी हमला: एनजीटी ने केन्द्र की आकस्मिक योजना को लागू करने संबंधी याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने टिड्डियों के हमले का मुकाबला करने के लिए केन्द्र की आकस्मिक योजना को लागू करने के अनुरोध वाली एक नयी याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह दिखाता हो कि संबंधित अधिकारियों ने अपर्याप्त कदम उठाए।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने टिड्डियों के हमले का मुकाबला करने के लिए केन्द्र की आकस्मिक योजना को लागू करने के अनुरोध वाली एक नयी याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह दिखाता हो कि संबंधित अधिकारियों ने अपर्याप्त कदम उठाए।

हरित अधिकरण ने कहा कि याचिका जून में दाखिल की गई याचिका जैसी है और इसमें केवल यह जोड़ा गया है कि याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन की अनदेखी की गई है।

यह भी पढ़े | बिहार के मुख्यमंत्री के आवास पर ‘‘वेंटिलेटर युक्त अस्पताल’’ संबंधी आदेश वापस लिया गया.

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि एक आकस्मिक योजना पहले ही मौजूद है।

पीठ ने कहा,‘‘यह सार्वजनिक है कि अनेक कदम उठाए गए हैं। कुछ राज्यों ने ड्रोन अथवा हेलीकॉप्टर मुहैया कराए हैं। साथ ही अन्य कदम भी उठाए हैं। याचिकाकर्ता ने यह नहीं बताया है कि ये कदम कैसे अपर्याप्त हैं। हमें इस याचिका पर सुनवाई करने के कोई कारण नहीं दिखाई देते ।’’

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 16883 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 61.53% पहुंचा: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनजीटी ने एक जून को एनजीओ ‘सेंटर फॉर वाइल्ड लाइफ एंड एनवॉयरमेंटल लिटिगेशन फाउंडेशन’ द्वारा दायर याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था और उसे संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने को कहा था।

अधिकरण ने अपने आदेश में कहा था ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह दिखा सके कि इस मामले में संबंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

एनजीओ के अनुसार उसने अभ्यावेदन दायर किया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और उसने अधिकरण के समक्ष एक नया आवेदन दिया है।

वकील गौरव बंसल के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया था कि आकस्मिक योजना होने के बावजूद, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्य फरवरी से टिड्डियों के हमले का सामना कर रहे हैं और कुछ क्षेत्रों में स्थिति खराब हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\