देश की खबरें | जद (यू) ने खुले पत्र को लेकर चिराग पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के खुले पत्र को लेकर जद (यू) ने सोमवार को उन पर निशाना साधा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली/पटना, पांच अक्टूबर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के खुले पत्र को लेकर जद (यू) ने सोमवार को उन पर निशाना साधा।

चिराग पासवान ने अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत पार्टी को वोट देने से भविष्य की पीढ़ी पलायन के लिए बाध्य होगी।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बिहार चुनाव में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने खुद को बेहतर इलेक्शन मैनेजर साबित करने की है चुनौती.

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा एक दिन पहले ही बिहार में राजग से अलग हो गयी थी।

पासवान ने हालांकि कहा कि बिहार में उनकी पार्टी "भाजपा नीत सरकार" के गठन में मदद करेगी।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: शिवसेना का बड़ा फैसला, बिहार में 30 से 40 सीटों पर लड़ेगी चुनाव.

चिराग पासवान ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा, "हमारे पास बर्बाद करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। यह बिहार के 12 करोड़ लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है।’’

चिराग के पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने करीब लगभग दो दशक पहले इस पार्टी की स्थापना की थी।

चिराग ने कहा, ‘‘जद (यू) उम्मीदवार के पक्ष में दिया गया हर वोट आपके बच्चों को पलायन के लिए बाध्य करेगा।’’

लोजपा के कदम से चकित जद (यू) ने एक बयान जारी कर तीखी प्रतिक्रया व्यक्त की और चिराग पर निशाना साधा।

पार्टी ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने पिता की छत्रछाया में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की है। उनके पास अपना कोई रूख नहीं है। उन्हें जमीनी मुद्दों की कोई समझ नहीं है।’’

जद (यू) प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "यह सच्चाई है कि वंशवाद की राजनीति में लोग बिना बहुत योगदान किए बड़ी महत्वाकांक्षाएं रखते हैं। ’’

प्रसाद ने कहा कि बिहार चुनावों में चिराग की असली परीक्षा होगी। जनादेश उन्हें एहसास दिलाएगा कि जमीनी स्तर पर उन्हें कितना समर्थन प्राप्त है। बिहार के लोग उनकी लंबी बातों से प्रभावित नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा तैयार किए गए रोडमैप ने बिहार को बदल दिया है, जिसे पहले नाकाम राज्य कहा जाता था।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार के लोगों का समर्थन प्राप्त है और एक बार फिर कुमार को उनका आशीर्वाद मिलेगा।

इससे पहले चिराग ने दावा किया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अगली सरकार उनकी पार्टी और भाजपा के गठबंधन की बनेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\