विदेश की खबरें | चीन के राष्ट्रपति ने ट्रंप, मेलानिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के शीघ्र स्वस्थ होने की शनिवार को कामना की।

बीजिंग, तीन अक्टूबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के शीघ्र स्वस्थ होने की शनिवार को कामना की।

ट्रंप ने अपने संक्रमित हो जाने के बारे में शुक्रवार को ट्विटर पर जानकारी दी थी। इसके बाद दुनिया भर के नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए अपने संदेश भेजे हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में यजीद समर्थक नारे लगाए जाने के खिलाफ हिंदुस्तानी उलेमाओं ने किया प्रदर्शन.

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक शी ने ट्रंप को भेजे अपने संदेश में कहा ट्रंप और मेलानिया के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में जान कर उन्होंने (शी) और उनकी पत्नी पेंग लियुआन ने सहानुभूति प्रकट की है तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

इससे पहले, चीनी राजनयिकों ने भी ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़े | फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बढ़ाई आपात स्थिति.

अमेरिका में नियुक्त राजदूत चीनी राजदूत सी. तियानकाई ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला के शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं।’’

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति (ट्रंप) और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया के संक्रमित होने के बारे में जान कर दुख हुआ। दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now