एजेंसी न्यूज

चीनी मिलों का परिचालन लाभ 150-300 आधार अंक घटेगा: क्रिसिल रेटिंग

   क्रिसिल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 महामारी से वित्त वर्ष 2021 में परिचालन मुनाफा खत्म होने और कर्ज बढ़ने से चीनी मिलों की वित्तीय साख पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

चीनी मिलों का परिचालन लाभ 150-300 आधार अंक घटेगा: क्रिसिल रेटिंग

मुंबई, छह मई कोविड-19 महामारी के जारी संकट के बाद चीनी के औद्योगिक उपयोग में कमी, इथेनॉल के लिए कम मांग और निर्यात में गिरावट के कारण घरेलू चीनी मिलों का परिचालन लाभ 1.50-3.00 प्रतिशत घटकर 7.5-9.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। क्रिसिल रेटिंग्स ने यह जानकारी दी है।

   क्रिसिल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 महामारी से वित्त वर्ष 2021 में परिचालन मुनाफा खत्म होने और कर्ज बढ़ने से चीनी मिलों की वित्तीय साख पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

क्रिसिल रेटिंग निदेशक गौतम शाही ने कहा, ‘‘चालू चीनी सत्र में चीनी उत्पादन में पांचवें अंश (20 प्रतिशत) के बराबर गिरावट के बावजूद चालू वित्तवर्ष में चीनी मिलों के परिचालन मुनाफे में गिरावट आने की उम्मीद है। चीनी मिलों को चालू वित्त वर्ष में 7.5-9.5 प्रतिशत के परिचालन मुनाफे की उम्मीद है।यह पिछले वित्तवर्ष के 9-12.5 प्रतिशत से कम होगा।”

क्रिसिल रेटिंग ने कहा कि मुनाफे में कमी का एक कारण चीनी के औद्योगिक उपयोग में कमी की संभावना है। देश में 2.6 करोड़ टन चीनी की वार्षिक मांग का लगभग दो-तिहाई हिस्सा औद्योगिक इकाइयों की ओर से आता है।कई खाद्य विनिर्माण इकाइयां - जिनमें शीतल पेय, चॉकलेट, कन्फेक्शनरी, बेकरी, होटल शामिल हैं , रेस्तरां और कैफे - या तो बंद हो गए हैं या कम क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।

इसके परिणामस्वरूप, चालू चीनी सत्र में चीनी की कुल घरेलू मांग 15-20 लाख टन कम होने की उम्मीद है। मांग में नरमी का प्रभाव पिछले कुछ हफ्तों से चीनी कीमतों में आई नरमी से परिलक्षित हो रहा है।

दूसरा कारण यह है कि तेल विपणन कंपनियां, इथेनॉल का उठाव कम करेंगी क्योंकि लॉकडाउन ने ईंधन की मांग को कम कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).