कोरोना वायरस: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की मदद कर रहा है पॉलिसी बाजार समूह
एनएचए ने राष्ट्रीय कोविड-19 हेल्पलाइन 1075 पर आने वाले कॉल्स के लिए पॉलिसीबाज़ार समूह को प्राइमरी कॉल सेंटर्स में शामिल किया है।
नयी दिल्ली, छह मई कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के प्रयासों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) से जुड़े मुद्दों पर जनता के सवालों के जवाब देने में पॉलिसीबाज़ार समूह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की मदद का प्रस्ताव किया है।
एनएचए ने राष्ट्रीय कोविड-19 हेल्पलाइन 1075 पर आने वाले कॉल्स के लिए पॉलिसीबाज़ार समूह को प्राइमरी कॉल सेंटर्स में शामिल किया है।
समूह ने एक बयान में कहा कि उसने सरकारी एजेंसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की मदद के लिये गैर-व्यावसायिक आधार पर अपने ग्राहक समर्थन केन्द्र के 1000 कर्मचारियों को नियुक्त किया है।
पॉलिसीबाजार.कॉम के सीईओ एवं सह- संस्थापक यशीष दहिया ने इस सामाजिक सहायता पहल के बारे में कहा, “यह एक अभूतपूर्व स्थिति है। हम अपने व्यवसाय में कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन इस गंभीर संकट से उबरने के प्रयासों में योगदान देना अपनी जिम्मेदारी भी मानते हैं। हमारा मानना है कि एनएचए लोगों की स्वास्थ्य संबंधी पूछताछ का समाधान करते हुए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और हमें इस कार्य में मदद करते हुए गर्व होगा।”
एनएचए की सीईओ डॉ. इंदु भूषण ने कहा, “कोविड-19 के लिए पॉलिसीबाज़ार द्वारा सहायता उपलब्ध कराने की पहल सराहनीय है और उनकी टीम ने भी तुरंत काम शुरु कर दिया है। यह हेल्पलाइन आम लोगों को सही परामर्श, कोरोना वायरस से जुड़े सवालों के जवाब एवं अन्य सहायता करने में अहम भूमिका निभा रही है।”
पॉलिसीबाज़ार के कर्मचारी मार्च महीने के अंतिम सप्ताह से हेल्पाइन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिसके लिए वे अपने घरों में रहकर टैबलेट या स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

