कोरोना : जापान ने अधिकतर क्षेत्रों से आपातकाल हटाने की घोषणा की

कोरोना वायरस के कारण देश भर में आपातकाल लागू किया गया था।

आबे ने बृहस्पतिवार को देश के 47 प्रांतों में से 39 से आपातकाल हटाने की घोषणा की। यह घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

प्रधानमंत्री आबे ने सात अप्रैल को तोक्यो और छह अन्य शहरी प्रांतों में एक महीने के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी। बाद में इसे पूरे देश में 31 मई तक के लिए लागू कर दिया गया।

देश में संक्रमण की रफ्तार थमने का संकेत मिलने के बाद आबे प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के पक्ष में थे।

आबे ने कहा, ‘‘आज से हमारे दैनिक जीवन की नयी शुरूआत हो रही है...।’’

उन्होंने हालांकि संक्रमण को लेकर लोगों को आगाह भी किया और उनसे एहतियात उपायों का पालन करने का अनुरोध किया।

जापान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,000 से अधिक पुष्ट मामले हैं, जबकि इससे लगभग 680 लोगों की मौत हुयी है। कोरोना वायरस के नए मामलों में काफी कमी आई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)