देश की खबरें | कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का निधन, केन्द्रीय मंत्रियों तथा भाजपा नेताओं ने जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता तथा प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त कांग्रेस नेता तथा प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी ने यह जानकारी दी।

वह 52 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने कहा कि गाजियाबाद में वैशाली सेक्टर 16 में अपने आवास पर एक टीवी परिचर्चा में भाग लेने के कुछ ही देर बाद त्यागी को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने संभवत: अस्पताल के रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

त्यागी ने बुधवार दोपहर लगभग तीन बजकर 40 मिनट पर आखिरी ट्वीट किया था कि वह शाम पांच बजे एक टीवी बहस में हिस्सा लेंगे।

त्यागी के परिवार सदस्यों ने कहा कि परिचर्चा में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने घरेलू सहायक से चाय बनाने के लिये कहा और बिस्तर पर लेट गए, लेकिन कुछ देर बाद घरेलू सहायक उनके लिये चाय लेकर आया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

राजीव के बहनोई दीपक त्यागी ने 'पीटीआई-' को बताया कि आपात जांच के लिये नजदीकी डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन जब सभी प्रयास नाकाम हो गए तो उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\