देश की खबरें | अमेठी में पुरानी रंजिश में दलित युवक की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी में सोमवार शाम 25 वर्षीय एक दलित युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अमेठी (उप्र), 21 अप्रैल अमेठी में सोमवार शाम 25 वर्षीय एक दलित युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जामों थाना क्षेत्र के आलम सिंह का पुरवा गांव निवासी शिवम कोरी के रूप में हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जब तक कोरी के परिजन उसे अस्पताल लेकर आए उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि यह घटना रंजिश का नतीजा है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कौशिक ने बताया कि कोरी के परिजनों ने जामों थाने में दो लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

