VIDEO: झांसी में प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदा, मरा समझकर खुद खाया जहर, दोनों का हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज
झांसी जिले के बड़ागांव के पुलिस स्टेशन की हद में छपरा गांव में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया और फिर उसको मरा हुआ समझकर खुद जहर खा लिया.
झांसी, उत्तर प्रदेश: झांसी जिले के बड़ागांव के पुलिस स्टेशन की हद में छपरा गांव में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया और फिर उसको मरा हुआ समझकर जहर खा लिया. इस हादसे के बाद शख्स और महिला को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
जानकारी के मुताबिक़ एक 43 साल की महिला का पिछले एक साल से 50 साल के कमलेश कुशवाह के साथ अफेयर था. महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी थी. जबकि आरोपी अविवाहित था. कुछ दिनों से दोनों के बीच में तनाव और विवाद बढ़ने लगा था. ये भी पढ़े:Jhansi Shocker: झांसी में नर्सिंग की दिव्यांग छात्रा को किया किडनैप, परिजनों से मांगी 6 लाख रूपए की फिरौती, पुलिस तलाश में जुटी
प्रेमी ने प्रेमिका पर किया चाक़ू से हमला
झाँसी
प्रेमी ने प्रेमिका पर धार दार हथियार से जानलेवा हमला कर खुद खाया जहर ,प्रेमी की हालात नाजुक
आरोपी प्रेमी को नेडिकल कॉलेज में भर्ती
बड़ागांव थाना क्षेत्र के छपरा गांव का मामला@jhansipolice #Jhansi pic.twitter.com/mt3QQVAnLU
— nttvbharatofficial (@nttvofficial) November 23, 2024
शनिवार को जब महिला अपने खेत से लौट रही थी तो आरोपी ने उसे रोका और दोनों के बीच में काफी विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी कमलेश ने महिला पर चाकू से कई बार वार किए. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
महिला को मरा हुआ समझकर कमलेश मौके से फरार हो गया और जहर खा लिया. इस घटना के बाद गांव के लोगों ने महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया. कमलेश के परिजनों ने भी उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल महिला के दामाद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

