यमन के हौती विद्रोहियों ने सीमित संघर्ष विराम समझौते की खबरों से किया इनकार
यमन के शीर्ष हौती नेता ने उन खबरों को गलत बताया है जिनमें संघर्ष विराम को लेकर एक सीमित समझौता किए जाने की बात कही गई है. हौती मूवमेंट के उपकमांडर मोहम्मद अली अल-हौती ने कहा यमन में चार क्षेत्रों में संघर्ष विराम को लेकर सऊदी अरब के साथ आंशिक समझौते पर पहुंचने की कुछ अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स की खबरें अफवाह है.
सना: यमन के शीर्ष हौती नेता ने उन खबरों को गलत बताया है जिनमें संघर्ष विराम को लेकर एक सीमित समझौता किए जाने की बात कही गई है. हौती मूवमेंट के उपकमांडर मोहम्मद अली अल-हौती ने कहा यमन में चार क्षेत्रों में संघर्ष विराम को लेकर सऊदी अरब के साथ आंशिक समझौते पर पहुंचने की कुछ अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स की खबरें अफवाह है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को अल हौती के बयान के हवाले से कहा, "यमन इसे तब तक स्वीकार नहीं करेगा जब तक कि युद्ध रुक नहीं जाता और आर्थिक नाकेबंदी हटा नहीं ली जाती."
यह भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र: यमन में दो दिनों तक हुई लड़ाई, 13 मौत 70 लोग हुए घायल
हौत ने पिछले सप्ताह सऊदी अरब को एक शांति पहल की पेशकश करते हुए व्यापक रूप से युद्ध विराम का प्रस्ताव दिया था और कहा कि उन्होंने युद्ध को समाप्त करने के लिए सद्भावना संदेश के तौर पर सीमा पार हमलों को एकतरफा रोक दिया है. उन्होंने सऊदी के अरामको के तेल संयंत्रों पर हमला करने का दावा करने के कुछ दिनों बाद यह प्रस्ताव दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2019 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

