Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में COVID19 के मामले 6.6 करोड़ के पार, वैश्विक महामारी के कारण 15.2 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 6.6 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 15.2 लाख से अधिक हो गई हैं. वहीं सबसे अधिक मृत्यु भी यहीं दर्ज किए गए हैं, जो 281,134 है. संक्रमण से हुई मौतों के मामले अमेरिका के बाद ब्राजील 176,628 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.

(File Image)

वाशिंगटन, 6 दिसंबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 6.6 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 15.2 लाख से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने रविवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने रविवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में दुनियाभर में संक्रमण के कुल मामले 66,460,498 हो गए हैं और मृत्यु संख्या 1,527,972 तक पहुंच गई है. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में दर्ज किए गए हैं, जो 14,575,623 हैं. वहीं सबसे अधिक मृत्यु भी यहीं दर्ज किए गए हैं, जो 281,134 है.

कोविड संक्रमण के मामलों के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत का स्थान है. यहां 9,608,211 मामले और 139,700 मौतें दर्ज की गई हैं. सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,577,177), रूस (2,410,462), फ्रांस (2,334,626), ब्रिटेन (1,710,379), इटली (1,709-991), स्पेन (1,684,647), अर्जेंटीना (1,459,832), कोलंबिया (1,369,249), जर्मनी (1,170,095), मेक्सिको (1,168,395), पोलैंड (1,054,273) और ईरान (1,028,986) हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update in US: अमेरिका में COVID19 से मौतों की संख्या 2.8 लाख के पार, कुल संक्रमितों का आकड़ा 1.44 करोड़ तक पहुंचा

संक्रमण से हुई मौतों के मामले अमेरिका के बाद ब्राजील 176,628 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं 20,000 से अधिक मौत वाले देश मेक्सिको (109,456), ब्रिटेन (61,111), इटली (59,514), फ्रांस (55,073), ईरान (50,016), स्पेन (46,252), रूस (42,228), अर्जेंटीना (39,632), कोलंबिया (37,633), पेरू (36,195) और दक्षिण अफ्रीका (22,067) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड