विदेश

Worldwide Coronavirus Update: दुनियाभर में COVID-19 के आकड़ें 1.42 करोड़ के पार, अब तक 6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.42 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 601,000 का आंकड़ा पार कर गई है. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 45,358, मेक्सिको 38,888, इटली 35,042, फ्रांस 30,155, स्पेन 28,420, भारत 26,273, ईरान 13,979 हैं.

Worldwide Coronavirus Update: दुनियाभर में COVID-19 के आकड़ें 1.42 करोड़ के पार, अब तक 6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना से जंग (Photo Credit- PTI)

वाशिंगटन, 19 जुलाई: जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 (Covid-19) मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.42 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 601,000 का आंकड़ा पार कर गई है. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 14,231,248 थी. वहीं वायरस से हुई मौतों की संख्या 601,213 थी.

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे प्रभावित देश है, जहां सबसे अधिक संक्रमण 3,707,023 और कोविड से हुई मौत की संख्या 140,105 है. ब्राजील 2,074,860 संक्रमण और 78,772 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में आए 38 हजार से ज्यादा नए केस, 543 मरीजों की मौत

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की दृष्टि से भारत तीसरे 1,038,716, स्थान पर है. उसके बाद रूस 764,215, दक्षिण अफ्रीका 350,879, पेरू 349,500, मेक्सिको 338,913, चिली 328,846, ब्रिटेन 295,632, ईरान 271,606, पाकिस्तान 261,917, स्पेन 260,255, सऊदी अरब 248,416, इटली 244,216, तुर्की 218,717, फ्रांस 211,943, जर्मनी 202,426, बांग्लादेश 202,066, कोलम्बिया 182,140, अर्जेंटीना 122,524, कनाडा 111,875 और कतर 106,308 है.

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 45,358, मेक्सिको 38,888, इटली 35,042, फ्रांस 30,155, स्पेन 28,420, भारत 26,273, ईरान 13,979, पेरू 12,998 और रूस 12,228 हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).