Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 5.68 करोड़ के पार, अब तक 13.5 लाख से अधिक संक्रमितो की हुई मौत
दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 5.68 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 13.5 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. ब्राजील वर्तमान में 168,061 मौतों के साथ मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है. भारत 8,958,483 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि देश में मरने वालों की संख्या 131,578 हो चुकी है.
वाशिंगटन, 20 नवंबर: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या 5.68 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 13.5 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने शुक्रवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में कोरोना के वैश्विक मामलों की संख्या 56,817,667 है जबकि 1,358,489 लोगों की मौत हो चुकी है. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 11,710,084 मामलों और 252,484 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर बना हुआ है.
भारत 8,958,483 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि देश में मरने वालों की संख्या 131,578 हो चुकी है. सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील 5,981,767, फ्रांस 2,137,096, रूस 1,998,966, स्पेन 1,541,574, ब्रिटेन 1,456,940, अर्जेटीना 1,349,434, इटली 1,308,528, कोलंबिया 1,225,490 और मेक्सिको 1,015,071 हैं.
ब्राजील वर्तमान में 168,061 मौतों के साथ मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है. वहीं, कोरोना के कारण 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको 99,528, ब्रिटेन 53,870, इटली 47,870, फ्रांस 47,201, ईरान 43,417, स्पेन 42,291, अर्जेटीना 36,532, पेरू 35,317, कोलंबिया 34,761, रूस 34,525 और दक्षिण अफ्रीका 20,671 हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

