"ट्रंप से कैसे डील करनी है, PM मोदी को दूंगा सलाह", US के साथ चल रहे टैरिफ विवाद पर बोले नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद पर एक दिलचस्प टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप से निपटने के लिए "कुछ सलाह" देंगे.

Benjamin Netanyahu and PM Modi | X

नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद पर एक दिलचस्प टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप से निपटने के लिए "कुछ सलाह" देंगे, लेकिन मजाकिया अंदाज में जोड़ते हुए बोले – "वो सलाह मैं निजी तौर पर दूंगा." अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले पर नेतन्याहू ने कहा कि भारत और अमेरिका को जल्द ही एक साझा समाधान निकालना चाहिए. उन्होंने कहा, "मोदी और ट्रंप दोनों मेरे अच्छे दोस्त हैं. यह जरूरी है कि दोनों देश एक कॉमन ग्राउंड पर आएं, क्योंकि यह भारत और अमेरिका के साथ-साथ इजरायल के लिए भी अच्छा होगा."

ट्रंप के टैरिफ के बाद क्या भारत ने रोकी अमेरिका से हथियारों की डील? जानें क्या है सच.

ऑपरेशन सिंदूर में इजरायली हथियारों की सफलता

नेतन्याहू ने खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए इजरायली हथियार बेहद प्रभावी साबित हुए. उन्होंने कहा, "हमने भारत को जो सैन्य उपकरण दिए थे, वे युद्ध में आजमाए गए और पूरी तरह सफल रहे." इससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत होने के संकेत मिलते हैं.

भारत को निगरानी प्रणाली में मदद का प्रस्ताव

क्रॉस-बॉर्डर आतंकवाद पर बात करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि भारत जैसा विशाल देश हर जगह निगरानी रखना आसान नहीं है. उन्होंने पेशकश की कि इजरायल भारत को एयर सर्विलांस सिस्टम और इंटेलिजेंस क्षमताओं में मदद कर सकता है, ताकि आतंकियों को वारदात से पहले ही रोका जा सके.

सीधी उड़ान का सुझाव

नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की इच्छा जताई, खासतौर पर तेल अवीव से बेंगलुरु तक. उन्होंने कहा कि इससे यात्रा का समय केवल 6 घंटे रह जाएगा, जो सैन फ्रांसिस्को की उड़ान से भी कम है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड