यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, 50 फीसदी से अधिक वोट नहीं मिलने पर शीर्ष दो दावेदारों का 21 अप्रैल को फिर होगा मुकाबला

यूक्रेन (Ukraine) में रविवार को देश के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के लिए मतदान जारी है. बीबीसी के मुताबिक, अगर रविवार के मतदान में किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट नहीं मिलते तो शीर्ष दो दावेदारों का 21 अप्रैल को दूसरे दौर का मुकाबला होगा.

राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको (Photo Credit- Twitter)

कीव:  यूक्रेन (Ukraine) में रविवार को देश के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के लिए मतदान जारी है. बीबीसी के मुताबिक, अगर रविवार के मतदान में किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट नहीं मिलते तो शीर्ष दो दावेदारों का 21 अप्रैल को दूसरे दौर का मुकाबला होगा. चुनाव के लिए कुल 39 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन चुनावी दौड़ में आगे केवल तीन मुख्य उम्मीदवारों को ही जीत का दावेदार माना जा रहा है.

मौजूदा राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको फिर से इस पद के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से हास्य अभिनेता वोलोडिमिर जेलेंस्की (41) भी इस दौड़ में आगे हैं. उन्हें युवा मतदाताओं से अपील करते हुए देखा जाता है. उनकी प्रचार अभियान टीम ने सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग किया है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका: पूर्व डेमोक्रेट सांसद बेटो ओरॉरके ने राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी की घोषणा की

53 वर्षीय पोरोशेंको का उद्देश्य अपने नारे 'सेना, भाषा, विश्वास' के माध्यम से रूढ़िवादी यूक्रेनियन वासियों से वोट की अपील करना है.

उनके कार्यकाल के दौरान यूक्रेन का ऑर्थोडॉक्स चर्च (Orthodox Church) रूसी नियंत्रण से स्वतंत्र हो गया. हालांकि, उनका अभियान भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा है, जिसमें एक रक्षा खरीद घोटाला भी शामिल है, जिसने फरवरी में तूल पकड़ा था. तीसरे मजबूत दावेदार 58 वर्षीय यूलिया टिमोशेंको हैं, जो प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवा दे चुकी हैं और 2010 और 2014 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'