VIDEO: पाकिस्तानी यूट्यूबर की घटिया सोच! भारतीय एक्ट्रेसेस को 'सेक्स स्लेव' बनाने की शर्मनाक ख्वाहिश, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी पत्रकारों की घटिया सोच सामने आई है. एक पाकिस्तानी पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम भारतीय अभिनेत्रियों को 'सेक्स स्लेव' बनाने की इच्छा जाहिर कर रहा है.

(Photo Credits Twitter)

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी पत्रकारों की घटिया सोच सामने आई है. एक पाकिस्तानी पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम भारतीय अभिनेत्रियों को 'सेक्स स्लेव' बनाने की इच्छा जाहिर कर रहा है. इस वीडियो ने भारतीय यूजर्स में भारी आक्रोश पैदा किया है, और कई लोग पाकिस्तानी पत्रकार की कट्टर और घृणित मानसिकता की कड़ी निंदा कर रहे हैं.

वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी पत्रकार नईम हनीफ अपने हमवतन और यूट्यूबर मुबाशिर लुकमान से पूछते हैं कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ जाए तो उनकी ख्वाहिश क्या होगी. नईम कहते हैं, "अच्छा सर, आपने लड़ने का फैसला कर लिया है, बंदूक उठाने का फैसला कर लिया है. खुदा न खास्ता जंग हो जाए, तो ख्वाहिश क्या है आपकी?" इसके जवाब में मुबाशिर कहते हैं, "मैं तो चाहता हूँ आपके पॉडकास्ट के जरिए उलेमा-ए-दीन से एक सवाल पूछूँ, इंडियन एक्ट्रेसेस अगर हमारी लौंडिया बन के आती हैं तो हमें इजाजत है लौंडिया बनाने की या नहीं?" यह भी पढ़े: Pahalgam Terror Attack: भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान की उड़ी नींद, सुलह के लिए रूस से मांगी मदद; पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव

 पाकिस्तानी यूट्यूबर मुबाशिरकी घटिया सोच

मेरी ख्वाहिश शहादत की नहीं

नईम जब पूछते हैं कि क्या उनके पास कोई विकल्प है, तो मुबाशिर कहते हैं कि इस विषय को छोड़ दें. इसके बाद मुबाशिर गंभीर लहजे में कहते हैं, "सीरियस नोट पर, मेरी ख्वाहिश शहादत नहीं है, मेरी ख्वाहिश है कि मैं एक योद्धा बनूँ. अल्लाह पूरे पाकिस्तान को योद्धा बनाए।"

सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश

पाकिस्तानी पत्रकार की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ आई हैं. एक यूजर ने X पर कमेंट किया, "यह सिर्फ 'बात' नहीं है. यह उस गंदगी का सबूत है जो पाकिस्तान की कट्टर मानसिकता को बढ़ावा देती है. स्त्री-द्वेष, विकृति, और बर्बर कल्पनाएँ राष्ट्रवाद का प्रतीक नहीं हैं — ये एक बीमार मानसिकता के लक्षण हैं. अगर बॉलीवुड अब चुप रहा, तो वह भी इसमें सहभागी है.

X पर कई यूजर्स ने इस बयान को 'महिलाओं के प्रति घृणित' और 'पाकिस्तानी समाज की बीमार सोच' का प्रतीक बताया हैं.

पाकिस्तानी पत्रकारों की विवादास्पद छवि

मुबाशिर लुकमान, जिनके यूट्यूब पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, और नईम हनीफ पहले भी विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं। यह वीडियो भारत-पाकिस्तान तनाव को और भड़काने वाला माना जा रहा है, खासकर जब दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव चरम पर है.

बॉलीवुड और भारत की प्रतिक्रिया

कई भारतीय यूजर्स ने बॉलीवुड से इस मामले पर खुलकर बोलने की माँग की है, विशेष रूप से उन हस्तियों से जो अतीत में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की वकालत करते रहे हैं. X पर एक पोस्ट में कहा गया, "जो भारतीय अभिनेता और अभिनेत्रियाँ पाकिस्तान के साथ दोस्ती की बात करते हैं, उन्हें यह वीडियो देखना चाहिए. हालांकि, अभी तक बॉलीवुड की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\