विदेश

अमेरिका: वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर गोलीबारी, 1 की मौत- 5 घायल

वाशिंगटन डीसी में गुरुवार देर रात गोलीबारी हुई है. गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. कई लोगों के घायल होने की खबरे भी आई हैं. यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने स्थानीय मीडिया के हवाले से दी है.

अमेरिका: वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर गोलीबारी, 1 की मौत- 5 घायल
वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर गोलीबारी (Photo Credits- Twitter)

अमेरिका से एक बार फिर से गोलीबारी की खबर सामने आई है. वाशिंगटन डीसी में गुरुवार देर रात गोलीबारी हुई है. गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. कई लोगों के घायल होने की खबरे भी आई हैं. यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने स्थानीय मीडिया के हवाले से दी है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, राजधानी की गलियों में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी गई. इसके बाद कई एंबुलेंस में लोगों को अस्पताल लेकर जाते हुए देखा गया है.

DC Fire और EMS टीम ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कई लोगों को गोली लगी है. ट्विटर पर एम्बुलेंस से घायलों को घटनास्थल से ले जाती हुई कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए गए हैं. स्थानीय मीडिया ने पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि घटना में करीब 6 लोगों की गोली लगी. जिसमें 1 की मौत और अन्य 5 घायल बताए जा रहे हैं.

गोलीबारी में 1 की मौत, 5 घायल-

वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर गोलीबारी-

यहां देखें वीडियो- 

बता दें कि 1 सितंबर को अमेरिका के टेक्सास (Texas) में दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में करीब पांच लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले अगस्त महीने में भी टेक्सास शहर के एल पासो में गोलीबारी हुई थी जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 24 लोग घायल हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).