विदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, कहा- अफगानिस्तान से पूरी तरह अमेरिकी सैनिकों की नहीं होगी वापसी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी नहीं होगी. ट्रंप अफगानिस्तान में तालिबान के साथ चल रही शांति वार्ता पर संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि वह कई विकल्पों पर गौर करना चाहेंगे.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, कहा- अफगानिस्तान से पूरी तरह अमेरिकी सैनिकों की नहीं होगी वापसी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit-IANS)

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संकेत दिए हैं कि अफगानिस्तान (Afghanistan) से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी नहीं होगी. उनका कहना है कि अमेरिका को इस युद्ध ग्रस्त देश में ‘मौजूद’ रहना ही होगा.

ट्रंप ने अपने ओवल कार्यालय में मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास खुफिया जानकारी रहेंगी, और हमारा कोई न कोई वहां हमेशा मौजूद रहेगा. ट्रंप अफगानिस्तान में तालिबान के साथ चल रही शांति वार्ता पर संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि वह कई विकल्पों पर गौर करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर पर फिर की मध्यस्थता की पेशकश, कहा- पीएम मोदी से करूंगा बात

उन्होंने कहा, ‘‘ एक विकल्प तो अभी चल ही रहा है. हम एक योजना के बारे में बात कर रहे हैं-मुझे नहीं पता कि मुझे यह योजना स्वीकार होगी या नहीं,हो सकता है कि वह उन्हें स्वीकार न हो. लेकिन हम बात कर रहे हैं. हमारी अच्छी बातचीत चल रही है और हम देखेंगे कि क्या होता है. अन्य राष्ट्रपतियों ने जो किया है, यह उससे ज्यादा है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2019 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).