अमेरिक: सिरफिरे ने 61 वर्षीय बेगुनाह भारतीय को मारी गोली, हुई मौत
अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी. ‘द प्रेस अटालंटिक सिटी’ ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था.
न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी. ‘द प्रेस अटालंटिक सिटी’ ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था. वह अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे.
खबर में बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2018 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

