महिला टीचर को लगी SEX की लत! नाबालिग छात्रों के साथ क्लास में किया गंदा काम, फोन पर भी भेजे अश्लील मैसेज-फोटो, 30 साल की जेल
महिला टीचर ने 13 से 14 साल की उम्र के बीच के कम से कम तीन लड़कों का यौन शोषण किया और उन्हें अश्लील स्नैपचैट संदेश और तस्वीरें भेजी.
Teacher Sexually Abusing Students: अमेरिका के आयोवा में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है यहां एक शादीशुदा महिला टीचर ने स्वीकार किया है कि उसने 13 साल की उम्र के छात्रों के साथ यौन शोषण किया है. पहले ही अपनी नौकरी खोने और अल्पकालिक विवाह के बाद अब उसे 33 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई है.
फॉक्स न्यूज के अनुसार, आईकेएम मैनिंग स्कूल की 24 वर्षीय शिक्षिका कैसिडी क्रॉस ने जुलाई में शादी की थी. वहीं नए पति ज़ाचरी ने 28 अगस्त को तलाक की अर्जी दे दी, क्योंकि तीन नाबालिग लड़कों ने उसकी पत्नी यानि महिला टीचर पर यौन शोषण का आरोप लगाया. Sexual Addiction: क्या है सेक्सुअल एडिक्शन? ये लक्षण बताते हैं कि आपको लग गई है सेक्स की लत
स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि तलाक की अर्जी दाखिल करने से तीन दिन पहले शिक्षिका ने नौकरी से निकाले जाने से बचने के लिए अपना इस्तीफा दे दिया था.
केटीआईवी की रिपोर्ट के अनुसार, उसने सोमवार को थर्ड-डिग्री यौन शोषण के एक मामले, एक बच्चे के साथ कामुक कृत्यों के दो मामलों और नाबालिगों को अश्लील सामग्री के प्रसार और प्रदर्शन के तीन मामलों में दोषी ठहराया.
Iowa teacher admits having sex with boys as young as 13 shortly after marriage https://t.co/x0Ixj99uQ2 pic.twitter.com/STCTVcSroH
— New York Post (@nypost) February 1, 2024
महिला टीचर ने 13 से 14 साल की उम्र के बीच के कम से कम तीन लड़कों का यौन शोषण किया और उन्हें अश्लील स्नैपचैट संदेश और तस्वीरें भेजी.
लॉ एंड क्राइम ने कैरोल काउंटी की आपराधिक शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि क्रॉस ने जनवरी और मई 2022 के बीच स्नैपचैट के माध्यम से एक लड़के को और जनवरी और जून 2023 के बीच दो अन्य लोगों को जानबूझकर अश्लील सामग्री भेजी.
शिकायत के अनुसार, महिला टीचर ने मई 2022 में एक 13 वर्षीय बच्चे को क्लास में गलत तरीके से छुआ और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं थी. अधिकारियों ने कहा कि क्रॉस ने 17 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 के बीच "यौन कृत्य करके" एक 14 वर्षीय लड़के का यौन शोषण किया था. महिला आरोपी को 11 मार्च को सजा सुनाई जाएगी, जहां उसे अधिकतम 33 साल की जेल होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

