विदेश

अमेरिका ने फिर की पाकिस्तान की बेइज्जती, तीन अधिकारियों को नहीं दिया वीजा

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार विदेश मामलों पर ‘नेशनल असेंबली की स्थायी समिति’ की बैठक में उन्होंने यह बात कही.

अमेरिका ने फिर की पाकिस्तान की बेइज्जती, तीन अधिकारियों को नहीं दिया वीजा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान (File image)

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अमेरिका ने अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी प्रवासियों को वापस ना लेने के मामले में तीन वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारियों को वीजा देने से इनकार कर दिया है.  पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार विदेश मामलों पर ‘नेशनल असेंबली की स्थायी समिति’ की बैठक में उन्होंने यह बात कही. ‘द नेशन’ ने मंत्री के हवाले से कहा कि उन पाकिस्तानी प्रवासियों को वापस नहीं लेने पर यह प्रतिबंध लगाया गया है, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे.

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने तीन अधिकारियों की पहचान संयुक्त सचिव, अपर सचिव, आंतरिक और महानिदेशक, पासपोर्ट के तौर पर की है. कुरैशी ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी "70 से अधिक पाकिस्तानियों को वापस भेजना चाहते हैं. हमने उन्हें यह कदम उठाने से पहले कानूनी जरूरतों को पूरा करने को कहा है."

यह भी पढ़े: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर: पाकिस्तान को होगा नुकसान, भारत की बल्ले-बल्ले

उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि 70 पाकिस्तानियों को बुधवार को विशेष चार्टर्ड विमान के जरिए अमेरिका से वापस लाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).