जरुरी जानकारी

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर: पाकिस्तान को होगा नुकसान, भारत की बल्ले-बल्ले

अमेरिका ने पाकिस्तान की एक और चीन की कई कंपनी समेत 12 विदेशी कंपनियों को अपनी ‘एन्टिटी’ सूची में शामिल किया है.

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर: पाकिस्तान को होगा नुकसान, भारत की बल्ले-बल्ले
शी जिनपिंग और इमरान खान (Photo Credits: PTI)

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान की एक और चीन की कई कंपनी समेत 12 विदेशी कंपनियों को अपनी ‘एन्टिटी’ सूची में शामिल किया है. इन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने के लिए इस सूची में शामिल किया गया है कि संवेदनशील प्रौद्योगिकी उन लोगों के हाथों में नहीं पड़े जो देश के राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका ने चीन और हांगकांग स्थित चार कंपनियों, दो अन्य चीनी कंपनियों, एक पाकिस्तानी कंपनी और संयुक्त अरब अमीरात के पांच लोगों को सूची में शामिल किया है.

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बुर रोस ने कहा, ‘‘ट्रम्प प्रशासन अमेरिकी नागरिकों या हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकने वाले हर कदम के खिलाफ देश की रक्षा करेगा. हम दुनियाभर में लोगों, कारोबारों और संगठनों को नोटिस दे रहे हैं कि यदि वे जनसंहार करने वाले हथियारों संबंधी ईरान की गतिविधियों और अन्य अवैध योजनाओं को समर्थन देते हैं तो उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा.’’

यह भी पढ़े:  पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट, 4 पुलिस वालों की मौत, 11 अन्य घायल

वाणिज्य मंत्रालय और उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा ‘एन्टिटी सूची’ के अद्यतन के बाद रोस ने कहा, ‘‘इसके अलावा, हम चीन की असैन्य-सैन्य एकीकरण नीति को प्रतिबंधित प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की साजिशों के जरिए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने की अनुमति नहीं दे सकते.’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).