अमेरिकी कांग्रेस समिति ने भारत से कश्मीर में संचार सेवाएं बहाल करने की अपील की

अमेरिका की एक कांग्रेस समिति ने भारत से कश्मीर में संचार सेवाएं बहाल करने की अपील कि और कहा कि इससे राज्य में लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है

प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो

वाशिंगटन: अमेरिका की एक कांग्रेस समिति (US Congress committee) ने भारत से कश्मीर में संचार सेवाएं बहाल करने की अपील कि और कहा कि इससे राज्य में लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. ‘हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी’ (House Committee on Foreign Affairs) ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ कश्मीर में भारत की संचार सेवाओं पर रोक से कश्मीरियों की जिंदगियों और कल्याण पर हानिकारक असर पड़ रहा है.’’ट्वीट में कहा गया, ‘‘ समय आ गया है कि भारत पाबंदियां हटाए और कश्मीरियों को भी वही अधिकार और सुविधाएं दे जो अन्य भारतीय नागरिकों को मिल रहे हैं.’’

भारत सरकार के पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केन्द्र प्रशासित प्रदेश बनाने की घोषणा करने के बाद से ही कश्मीर में पाबंदियां लगी हैं. यह भी पढ़े: श्रीनगर: पाबंदियों में ढील के बावजूद जम्मू-कश्मीर में सामान्य जनजीवन प्रभावित, लैंडलाइन सेवाएं बहाल

भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को ‘‘आंतरिक मामला’’ बताया है और कहा कि ये पाबंदियां पाकिस्तान को आतंकवादियों के माध्यम से नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए लगाई गई हैं. ‘हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी’ की ‘एशिया-प्रशांत एवं परमाणु अप्रसार उपसमिति’ 22 अक्टूबर को कश्मीर और दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में मानवाधिकारों पर सुनवाई करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Live Score Update: कोलकाता में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Live Score Update: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है करो या मरो मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\