अमेरिका ने की सूडान में प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले की निंदा, बातचीत पर दिया जोर
अमेरिका (America) ने सूडान (Sudan) के सैन्य शासकों से हिंसा नहीं करने और प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की.
वॉशिंगटन : अमेरिका (America ) ने सूडान (Sudan) के सैन्य शासकों से हिंसा नहीं करने और प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की. इससे पहले चिकित्सकों ने बताया कि सैन्य कार्रवाई में 108 लोगों की जान जा चुकी है. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टगस (Morgan Ortagus) ने एक बयान में कहा, “अमेरिका सूडान में प्रदर्शनकारियों पर हुए हालिया हमलों की निंदा करता है.”
ओर्टगस ने कहा कि मंत्रालय ने सत्तारूढ़ सैन्य परिषद और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज अर्द्धसैनिक बलों से हिंसा से बचने और “आम लोगों की अगुवाई वाले बदलाव की अपील की ताकि समय पर चुनाव हों और सूडान के लोगों की इच्छा की स्वतंत्र अभिव्यक्ति सामने आए.”
यह भी पढ़ें : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सकारात्मक बेज बुक जारी होने के बीच डॉलर मजबूती दर्ज
उन्होंने कहा ‘‘वरिष्ठ विभागीय अधिकारी क्षेत्र में अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं. हम मिस्र, सऊदी अरब आदि की ओर से आए हालिया बयानों का स्वागत करते हैं जिनमें हिंसा से बचने तथा बातचीत बहाल करने का आह्वान किया गया है.’’ सैन्य शासकों के सबसे बड़े समर्थक रियाद ने पूर्व में ‘‘सूडान के विभिन्न पक्षों के बीच बातचीत’’ बहाल करने के लिए अपील की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

