विदेश

इस्लामाबाद में सुरक्षा गार्ड ने यूनिसेफ अधिकारी के साथ दुष्कर्म किया

इस्लामाबाद में एक सुरक्षा गार्ड ने यूनिसेफ की एक अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

इस्लामाबाद में सुरक्षा गार्ड ने यूनिसेफ अधिकारी के साथ दुष्कर्म किया
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

इस्लामाबाद, 9 जून : इस्लामाबाद में एक सुरक्षा गार्ड ने यूनिसेफ की एक अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. डॉन न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वीडिश नागरिक यूनिसेफ के अधिकारी ने पाकिस्तानी राजधानी के आबपारा इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ बलात्कार किया.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता इस साल जनवरी से इस्लामाबाद में तैनात थी. यह भी पढ़ें: अमेरिकी संसद ने बफेलो, उवाल्दे गोलीबारी के बाद बंदूक नियंत्रण विधेयक पारित किया

प्राथमिकी में कहा गया है कि मार्च से अधिकारी के आवास पर तैनात गार्ड ने पीड़िता के शयनकक्ष में प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने कहा कि उसने फरार अपराधी की तलाश के लिए एक टीम गठित की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).