संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने की सभी पक्षों से कश्मीर मुद्दे पर संयम बरतने की अपील
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक संस्था और उसका शीर्ष नेतृत्व भारत और पाकिस्तान के साथ विभिन्न स्तर पर संपर्क बनाए हुए है. प्रवक्ता ने यह बात इस सवाल के जवाब में कही कि क्यों महासचिव एंतोनियो गुतारेस इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान से बात करने के लिए अनिच्छुक हैं.
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र (United Nation) महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक संस्था और उसका शीर्ष नेतृत्व भारत और पाकिस्तान के साथ विभिन्न स्तर पर संपर्क बनाए हुए है. महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres) ने कश्मीर मुद्दे पर तनाव के मद्देनजर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है.
प्रवक्ता ने यह बात इस सवाल के जवाब में कही कि क्यों महासचिव एंतोनियो गुतारेस इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान से बात करने के लिए अनिच्छुक हैं. महासचिव के प्रवक्ता स्टीफेन दुजार्रिक ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा, ‘‘ महासचिव की ओर से कोई अनिच्छा नहीं है.
यह भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र में हुई मशहूर शेफ विकास खन्ना के निर्देशन वाली पहली फिल्म ‘द लास्ट कलर’ की स्क्रीनिंग
हमें मुद्दे की जानकारी है और हम चिंता के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं. विभिन्न स्तरों पर संपर्क किए जा रहे हैं और हम सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं. ’’ जब यह पूछा गया कि गुतारेस भारत और पाकिस्तान के नेताओं से बात क्यों नहीं करते, तो दुजार्रिक ने कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं.
मैं फिर से अभी दिए गए जवाब को संदर्भित करूंगा. एक अन्य सवाल के जवाब में दुजार्रिक ने पुष्टि की कि संयुक्त राष्ट्र को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का पत्र मिला है, जिन्होंने कश्मीर मुद्दे पर विश्व संस्था को लिखा है.
दुजार्रिक ने कहा,‘‘ पत्र मिला है. अनुरोध के अनुरूप इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दस्तावेज के तौर पर वितरित किया जाएगा. हम पत्र का गहराई से अध्ययन कर रहे हैं.’’ बहरहाल, उन्होंने कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के भारत के फैसले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन बताने संबंधी दावे पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

