Indian Students Arrested in US Video: अमेरिका में दो भारतीय छात्रों को दुकानों में चोरी के आरोप में किया गया गिरफ्तार
अमेरिका के न्यू जर्सी में पढ़ाई कर रहे 20 और 22 साल के दो भारतीय छात्रों को दुकान से चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया. महिलाओं ने होबोकन शहर के एक स्टोर से बिना भुगतान किए निकलने की कोशिश की.
अमेरिका के न्यू जर्सी में पढ़ाई कर रहे 20 और 22 साल के दो भारतीय छात्रों को दुकान से चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया. महिलाओं ने होबोकन शहर के एक स्टोर से बिना भुगतान किए निकलने की कोशिश की. हैदराबाद की 20 वर्षीय और आंध्र प्रदेश के गुंटूर की 22 वर्षीय युवतियों ने कथित तौर पर कुछ वस्तुओं के लिए भुगतान किए बिना अमेरिका में स्टोर छोड़ने का प्रयास किया. दोनों तेलुगु लड़कियों को शॉपराइट स्टोर द्वारा होबोकेन पुलिस को अलर्ट करने के बाद गिरफ्तार किया गया. अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए भारतीय नागरिक की मौत, भारत वापस भेजा जाना था.
होबोकेन शहर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छात्रों को समझाया कि दुकानों में चोरी करना एक अपराध है और उन्हें अदालत में ले जाया जाएगा. लड़कियों में से एक ने कहा कि वे उसके लिए दोगुना भुगतान करेंगी जो उन्होंने पहले नहीं चुकाया था, जबकि दूसरी ने अनुरोध किया कि वे इसे दोबारा नहीं करेंगी और जाने देने को कहा. लेकिन पुलिस ने नियम समझाए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. दुकान में चोरी की घटना 19 मार्च को हुई थी.
Video आया सामने
Bodycam footage released by the Hoboken Police shows them arresting two female international students from India for alleged shoplifting at a ShopRite. Both are graduate students at Stevens Institute of Technology (@FollowStevens) and are repeat shoplifters.
“Will this affect us… pic.twitter.com/yDq6S7DELF
— U.S. Tech Workers (@USTechWorkers) April 9, 2024
पुलिस द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन्होंने सामान का पेमेंट क्यों नहीं किया, एक महिला ने कहा कि उसके अकाउंट में लिमिटेड बैलेंस था. दूसरी महिला ने कहा कि वे कुछ वस्तुओं के लिए भुगतान करना भूल गए. हालांकि, पुलिस ने उन्हें समझाया कि उन्होंने जो किया वह एक अपराध था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. छात्रों को यह लिखित पुष्टि देने के लिए भी कहा गया कि वे भविष्य में दुकान पर नहीं जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

