अमेरिका: नेवी सील के दो पूर्व कर्मियों ने किया खुलासा, कहा- 12 साल के घायल कैदी की हत्या के बाद आईएसआईएस का कचड़ा कहकर उड़ाया था मजाक
अमेरिका के नैवी सील के दो पूर्व कर्मियों ने युद्ध अपराध संबंधी एक मामले की सुनवाई के दौरान 12 साल के एक घायल कैदी की गर्दन पर चाकू से वार किया था और उसे आईएसआईएस का कचड़ा बताया
सैन डिएगो : अमेरिका (America) के नैवी सील के दो पूर्व कर्मियों ने युद्ध अपराध संबंधी एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि उनके एक अधिकारी ने इस्लामिक स्टेट के करीब 12 साल के एक घायल कैदी की गर्दन पर चाकू से वार किया और उसकी हत्या के बाद मजाक उड़ाने के अंदाज में कहा कि बालक ‘‘आईएसआईएस का कचड़ा’’ था.
डायलैन डिले और क्रेग मिलर ने युद्ध अपराध के आरोप झेल रहे स्पेशल ऑपरेशन्स चीफ एड्वर्ड गैल्लाघेर के खिलाफ सुनवाई के दूसरे दिन यह बात कही. गैलाघेर ने 2017 में इराक में ड्यूटी पर तैनाती के दौरान हत्या करने और हत्या की कोशिश के मामलों में स्वयं को बेकसूर बताया है. डिले ने बताया कि जब तीन मई 2017 को एक रेडियो कॉल में एक कैदी के घायल होने की घोषणा की गई तो गैलाघेर ने उत्तर दिया, ‘‘इसे मत छुओ, यह मेरा है.’’
यह भी पढ़ें : अमेरिका: एक किशोरी ने 90 लाख डॉलर की लालच में आकर की अपनी ऑनलाइन बेस्ट फ्रेंड की हत्या
उसने बताया कि कैदी लगभग बेहोशी की अवस्था में था और उसके पैर पर एक मामूली घाव दिख रहा था. डिले ने कहा, ‘‘वह करीब 12 वर्ष का बच्चा रहा होगा. वह बहुत पतला था.’’ प्रशिक्षिक चिकित्सक गैलाघेर ने लड़के का इलाज करना शुरू किया. जब उसने लड़के के घायल पैर पर दबाव डाला, तो वह दर्द में चीख पड़ा.
मिलर ने बताया कि उसने बच्चे के सीने पर अपना पैर रख दिया ताकि वह ऊपर नहीं उठ सके.
मिलर ने कहा कि उसने देखा कि गैलाघेर ने अचानक बच्चे की गर्दन पर दो बार चाकू घोंपा.
डिले ने बताया कि बाद में गैलाघेर ने उसे और अन्य अधिकारियों से कहा कि वह जानता है कि जो कुछ हुआ, वे उससे दुखी हैं, लेकिन ‘‘वह आईएसआईएस का कचड़ा था’’. बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि गैलाघेर ने ट्यूब डालने के लिए लड़के के गले में चीरा लगाया था ताकि उसका उपचार किया जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

