America: ट्रंप अमेरिकी इतिहास के सबसे अयोग्य राष्ट्रपति: बाइडन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं.
वाशिंगटन, 9 जनवरी : अमेरिका (America) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन (Biden) ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) अमेरिकी इतिहास में सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं. ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने या उनके कार्यकाल के बचे हुए 12 दिन से पहले उन्हें हटाने संबंधी प्रश्न पर बाइडन ने कहा कि 20 जनवरी को उनका पद संभालना ही ट्रंप को हटाने का सबसे त्वरित तरीका है. बाइडन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, ''मैं एक वर्ष से भी ज्यादा वक्त से कहता आ रहा हूं कि वह (ट्रंप) इस पद पर रहने के काबिल नहीं हैं.
वह अमेरिकी इतिहास के सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं. लिहाजा उन्हें हटाने के विचार का मेरे हिसाब से कोई मतलब नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''ट्रंप को हटाने का सबसे त्वरित तरीका 20 जनवरी को मेरा शपथ ग्रहण है. उससे पहले या बाद में क्या कार्रवाई की जाए, इसपर कांग्रेस को फैसला लेना है. मैं बस उनके पद छोड़ने को लेकर उत्सुक हूं.'' यह भी पढ़ें : US Capitol Violence: अमेरिका के सांसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हटाने के लिए महाभियोग लाने पर कर रहे विचार
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने ट्रंप के बारे में जितना सोचा था, वह उससे भी कहीं आगे निकले. बाइडन ने कहा, ''उनकी वजह से देश को और हमें पूरी दुनिया में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. वह इस पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं.''
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

