एजेंसी न्यूज

America: अमेरिका में तीन साल के भाई ने आठ माह के शिशु पर चलाई गोली, बच्चे की मौत

ह्यूस्टन पुलिस विभाग के सहायक प्रमुख वेंडी बैमब्रिज ने बताया कि बच्चे को शुक्रवार सुबह पेट में गोली लगी. परिवार के सदस्य घायल बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई.

America: अमेरिका में तीन साल के भाई ने आठ माह के शिशु पर चलाई गोली, बच्चे की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अमेरिका, 10 अप्रैल : ह्यूस्टन पुलिस विभाग (Houston Police Department) के सहायक प्रमुख वेंडी बैमब्रिज ने बताया कि बच्चे को शुक्रवार सुबह पेट में गोली लगी. परिवार के सदस्य घायल बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई. बैमब्रिज ने कहा, ‘‘मैं सभी अभिभावकों से अपील करना चाहता हूं कि वे अपने हथियारों को घर में किसी की भी पहुंच से दूर रखें. आप हथियारों को सुरक्षित रखने के लिए कई चीजें कर सकते हैं.

कृपया इस परिवार के लिए दुआ कीजिए. यह बहुत त्रासद घटना है.’’ जांचकर्ताओं को शुरुआत में घटना में इस्तेमाल बंदूक नहीं मिली, लेकिन बाद में उस वाहन के अंदर से उसे बरामद कर लिया गया जिसमें परिवार के सदस्य बच्चे को अस्पताल लेकर गए थे. यह भी पढ़ें : America: अफगान संघर्ष को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं बाइडन : व्हाइट हाउस

बैमब्रिज ने बताया कि जांचकर्ता और अभियोजक यह पता लगा रहे हैं कि इस मामले में कोई आरोप लगाया जाएगा या नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).