विदेश

हांगकांग में हजारों लोगों ने नकाब पहनकर किया विरोध प्रदर्शन, पाबंदी लगाने की तैयारी में जुटी सरकार

हांगकांग में कई महीनों से जारी हिंसक प्रदर्शनों को खत्म करने के लिए सरकार आपात शक्तियों का इस्तेमाल करने और नकाब पर पाबंदी लगाने के बारे में विचार कर रही है. इसी बीच शुक्रवार को यहां हजारों लोगों ने नकाब पहनकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में अधिकांश लोग कामकाजी थे जो भोजन अवकाश के दौरान यहां आए.

हांगकांग में हजारों लोगों ने नकाब पहनकर किया विरोध प्रदर्शन, पाबंदी लगाने की तैयारी में जुटी सरकार
हांगकांग में विरोध प्रदर्शन (Photo Credits: Twitter)

हांगकांग: हांगकांग (Hong Kong) में कई महीनों से जारी हिंसक प्रदर्शनों को खत्म करने के लिए सरकार आपात शक्तियों का इस्तेमाल करने और नकाब पर पाबंदी लगाने के बारे में विचार कर रही है. इसी बीच शुक्रवार को यहां हजारों लोगों ने नकाब पहनकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में अधिकांश लोग कामकाजी थे जो भोजन अवकाश के दौरान यहां आए.

सभी प्रदर्शनकारी बीजिंग समर्थक शासन द्वारा औपनिवेश काल के कानून के संभावित इस्तेमाल का विरोध कर रहे थे. अर्द्ध स्वायत्त शहर पर चीन के शासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों का रूप ले चुका है. बीते चार महीने से जारी इन हालात के बदलने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : हांगकांग में लगातार 11वें सप्ताह हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर किया विरोधी प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई हिंसक झड़प

पहचान छिपाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने नकाब पहने रखे थे. आंसू गैस तथा गोलियों से बचाव के लिए उन्होंने पीले रंग के हैलमेट, रंगीन चश्मे तथा रेस्पिरेटर पहन रखे थे.

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, नेता कैरी लेम ने नकाब को गैरकानूनी घोषित करने के लिए आपात अध्यादेश नियम का इस्तेमाल करने का फैसला किया है और इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को सुबह अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक की. सरकार ने कहा कि लेम तथा उनके मंत्रिमंडल सहयोगी दोपहर तीन बजे संवाददाता सम्मेलन करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2019 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).