Bangladesh: बांग्लादेश में शहीद हुए भारतीयों के सम्मान में पहले स्मारक के निर्माण की आधारशिला रखी गई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बांग्लादेश की उनकी समकक्ष शेख हसीना ने 1971 के बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में जान गंवाने वाले भारतीयों के सम्मान में बनने वाले पहले स्मारक की शनिवार को संयुक्त रूप से आधारशिला रखी।

पीएम नरेंद्र मोदी (Photo: Twitter)

ढाका, 27 मार्च : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) तथा बांग्लादेश की उनकी समकक्ष शेख हसीना ने 1971 के बांग्लादेश (Bangladesh) के मुक्ति संग्राम में जान गंवाने वाले भारतीयों के सम्मान में बनने वाले पहले स्मारक की शनिवार को संयुक्त रूप से आधारशिला रखी.

कोविड-19 महामारी (Covid-19 Epidemic) फैलने के बाद पहली बार पहली विदेश यात्रा पर बांग्लादेश आए मोदी ने घोषणा की कि भारत मुक्ति संग्राम में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल किये गए सैन्य उपकरण बांग्लादेश के संग्रहालयों के लिए दान करेगा. भारतीय शहीदों की याद में बनने जा रहे इस पहले स्मारक का निर्माण आशुगंज कस्बे में किया जाएगा. यह भी पढ़ें : West Bengal: पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा के संबंध में 10 लोग गिरफ्तार

दोनों पड़ोसी देशों ने छह दिसंबर को मैत्री दिवस के तौर पर मनाने का भी फैसला लिया है. इसी दिन भारत ने बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर मान्यता दी थी. भारत बांग्लादेश को मान्यता देने वाला पहले देशों में एक था.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies vs South Africa T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\