UK Riots Video: ब्रिटेन में भड़का भयानक दंगा! लीड्स की सड़कों पर जमकर आगजनी और हिंसा, बवाल का वीडियो वायरल
ब्रिटेन के लीड्स शहर में एक भयानक दंगा भड़क गया है. बड़ी संख्या में लोग शहर में एकत्र हुए और बवाल काटा. इन लोगों ने एक बस को आग लगा दी और पुलिस वाहनों पर भी हमला किया.
ब्रिटेन के लीड्स शहर में एक भयानक दंगा भड़क गया है. बड़ी संख्या में लोग शहर के बीच मध्य में एकत्र हुए और बवाल काटा. इन लोगों ने एक बस को आग लगा दी और पुलिस वाहनों पर भी हमला किया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दंगाइयों की भीड़ में बच्चे भी नजर आ रहे हैं. यह दंगा स्थानीय बाल देखभाल एजेंसी द्वारा बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करके बाल देखभाल गृह में रखने के विरोध में हुआ है. लोग इस निर्णय के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं.
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को लीड्स के हारेहिल्स क्षेत्र में लक्सर स्ट्रीट पर लोगों की भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई थी. इसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे. लेकिन जल्द ही भीड़ हिंसक हो गई और दंगा शुरू हो गया. हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की अभी तक कोई खबर नहीं है.
BREAKING: ROMANIAN COMMUNITY VS THE POLICE MAJOR RIOTS IN HAREHILLS, LEEDS
Social services removed 5 children from parents after a 7 month old baby was taken to hospital with a head injury.
They attacked the Police and are setting things on fire.#Harehills, #Leeds #UK #Riots pic.twitter.com/pYp12oMdWL
— Sulaiman Ahmed (@ShaykhSulaiman) July 18, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग पुलिस के वाहन पर हमला कर रहे हैं. भीड़ पुलिस वैन को पलटती हुई नजर आ रही है. यूके की गृह मंत्री यवेट कूपर ने कहा कि वह लीड्स में हंगामे की खबरों से चौंक गई हैं. वह स्थिति पर नज़र रख रही हैं.
Locals continue to riot in Leeds, now creating bonfires in the streets.
You can guarantee if this was a white British community, the riot police would have gone in.
The police are so scared of being labelled racist they are literally willing to let the country burn. pic.twitter.com/T0ZcCEURXm
— Turning Point UK 🇬🇧 (@TPointUK) July 18, 2024
कहा जा रहा है कि स्थानीय बाल देखभाल एजेंसी बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करके बाल देखभाल गृहों में रख रही है. पिछले कुछ दिनों में कई बच्चों को बाल देखभाल गृहों में रखा गया है. दरअसल, अगर प्रशासन को लगता है कि किसी बच्चे का पालन-पोषण परिवार के पर्यवेक्षण में ठीक नहीं हो रहा है, तो ऐसे बच्चों को बाल देखभाल गृहों में रखा जाता है. इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

