विदेश

Syria Bus Accident: सीरिया में यात्रियों से भरी बस पलटी, छह की मौत, दर्जनों घायल

सीरिया के हामा प्रांत में रविवार को एक बस पलट गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Syria Bus Accident: सीरिया में यात्रियों से भरी बस पलटी, छह की मौत, दर्जनों घायल
Road Accident (Photo Credit: ANI)

दमिश्क, 3 मार्च : सीरिया के हामा प्रांत में रविवार को एक बस पलट गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं.

स्थानीय शाम एफएम रेडियो ने बताया, ''यह हादसा हामा के दक्षिण में मारिन अल-जबल गांव चौराहे के पास हुआ.'' समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, बस लेबनान से सीरिया के उत्तरी अलेप्पो प्रांत में यात्रियों को ले जा रही थी. ऐसा माना जा रहा है कि ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था, जिससे वाहन पलट गया. यह भी पढ़े: UP: बागपत में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की अपने पति की हत्या

जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).