विदेश

अमेरिका: संदिग्ध ने गोलीबारी कर अपनों पर साधा निशाना, घटना में 5 की मौत

राज्य लुईसियाना (Louisiana) में गोलीबारी की दो घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई. संदिग्ध की तलाश की जा रही है. पुलिस ने यह जानकारी दी....

अमेरिका: संदिग्ध ने गोलीबारी कर अपनों पर साधा निशाना, घटना में 5 की मौत
21 साल के डकोटा थेरियट को संदिग्ध (Photo Credit- Twitter)

वाशिंगटन: राज्य लुईसियाना (Louisiana) में गोलीबारी की दो घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई. संदिग्ध की तलाश की जा रही है. पुलिस ने यह जानकारी दी. सीएनएन के मुताबिक, 21 साल के डकोटा थेरियट पर असेन्शन के गोंजालेज में और लिविंगस्टन में अपने माता-पिता एलिजाबेथ और कीथ थेरियट (दोनों 50 साल की आयु के) की और तीन और लोगों की हत्या करने का आरोप है.

असेन्शन पेरिश (Paris) के शेरिफ बॉबी वेब्रे ने शनिवार को कहा, "यह संभवत: घरेलू हिंसा की सबसे खराब घटनाओं में से एक है जो मैंने देखी है." बॉबी ने मीडिया को बताया कि संदिग्ध पर हथियारों के अवैध इस्तेमाल और फर्स्ट डिग्री मर्डर के दो मामले दर्ज किए गए हैं. अपने माता-पिता की हत्या करने से पहले डकोटा थेरियट ने शनिवार की सुबह, 43 वर्षीय बिली अर्नेस्ट, समर अर्नेस्ट (20) और टैनर अर्नेस्ट (17) की हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका: ‘सरकारी कामकाज बंद’ को खत्म के करने से जुड़े दो प्रस्ताव खारिज, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- सीमा सुरक्षा शामिल हुआ तो उसका समर्थन कर सकते हैं

वेब्रे के अनुसार, शनिवार को जब डेप्युटीज संदिग्ध के घर पहुंचे तो उस समय उसके माता-पिता जीवित थे और उन्होंने अपने बेटे की पहचान लिविंगस्टन हत्याओं के बंदूकधारी के रूप में की. सीएनएन ने शेरिफ के हवाले से कहा, "हमें नहीं पता कि उसके पास किस तरह के संसाधन हैं या वह कितनी दूर तक जा सकता है. लेकिन हमें नहीं लगता कि उसके पास बहुत सारे साधन और बहुत सारे संसाधन हैं."

जांचकर्ता गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. बॉबी ने कहा कि जासूस किसी ऐसे व्यक्ति से बात नहीं कर पाए हैं जो संदिग्ध को अच्छी तरह से जानता हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2019 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).