अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, पाकिस्तान पर पड़ सकता है बुरा असर

पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन में सांसदों ने आशंका जताई कि बगदाद में हुए अमेरिकी हवाई हमले में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ने का पाकिस्तान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है

मेजर जनरल कासिम सुलेमानी/ प्रेसिडेंट ट्रंप ( फोटो क्रेडिट- IANS and Getty)

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन में सांसदों ने आशंका जताई कि बगदाद में हुए अमेरिकी हवाई हमले में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ने का पाकिस्तान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.  द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सीनेटर रजा रब्बानी ने कहा, "विदेश मंत्री को (अमेरिका-ईरान तनाव पर) नीतिगत बयान देने के लिए सदन में आना चाहिए और हमें यह भी सूचित करना चाहिए कि इस मामले में इस्लामाबाद का रुख क्या है. "

इसके अलावा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता एवं सदन में विपक्ष के नेता राजा जफरुल हक ने कहा कि विदेश मंत्री के लिए सीनेट में आना और सांसदों को मध्य-पूर्व की स्थिति पर विश्वास में लेना जरूरी है. सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी ने सदन के नेता शिबली फराज को इस संबंध में विदेश मंत्री को सूचित करने का निर्देश दिया. यह भी पढ़े: बगदाद हमला: ईरान के समर्थन में आया रूस, कहा- कासिम सुलेमानी की हत्या से मध्यपूर्व में और बढ़ेगा टेंशन

विदेश मंत्री की गैरहाजिरी में, फराज ने अमेरिका-ईरान तनाव पर सांसदों को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार हालात पर करीब से नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा, "हम इस घटनाक्रम पर वैश्विक प्रतिक्रिया का भी जायजा ले रहे हैं और जल्द ही सदन में एक रिपोर्ट पेश करेंगे. इसके बाद संसद के ऊपरी सदन के सत्र को शनिवार (आज) तक स्थगित कर दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड