विदेश

गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगे में रंगा गया दुबई का बुर्ज खलीफा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149 वीं जयंती पर दुबई की विश्व प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपनी गगनचुंबी व विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को उनके और भारत के तिरंगे के रंग में रंग दिया. इसके अलावा गांधी जी की तस्वीर भी इमारत पर एलईडी तकनीक से उकेरी गई.

गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगे में रंगा गया दुबई का बुर्ज खलीफा

दुबई: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149 वीं जयंती पर दुबई की विश्व प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपनी गगनचुंबी व विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को उनके और भारत के तिरंगे के रंग में रंग दिया. इसके अलावा गांधी जी की तस्वीर और उनकी सीख को भी इमारत पर एलईडी के जरिए उकेरी गई.

शानदार बुर्ज खलीफा द्वारा अहिंसा और सत्य, शांति के पुजारी महात्मा गांधी की सीख पूरे दुनिया ने देखी. 829.8 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा को एलईडी बल्ब से जगमगाया गया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार  ने ट्वीट किया, 'बुर्ज खलीफा पर अद्भुत एलईडी डिस्प्ले। महात्मा गांधी के संदेश की विश्वभर में गूंज। विश्वभर के 120 से अधिक स्थानों में बापू को श्रद्धांजलि दी गई।'

इससे पहले यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने कहा "मुझे खुशी है कि हम प्रतिष्ठित इमारत बुर्ज खलीफा पर गांधी जी की छवि को स्क्रीन करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि गांधी जी के जीवन से दुबई के लोग भी प्रेरणा लेंगे और अपने जीवन में उसे उतारने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती मनाने से संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच संबंधों को और बल मिला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2018 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).