Snake Eating Snake Video: ऑरोविले में दिखा खौफनाक नजारा, एक सांप दूसरे को निगलने की कोशिश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर पुडुचेरी के ऑरोविले का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बड़ा सांप दूसरे छोटे सांप को निगलने की कोशिश करता नजर आ रहा है. इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ऐश्वर्या चंद्रशेखर कपूर द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

Snake Eating Snake Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स (X) पर प्रकृति का एक दुर्लभ और डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पुडुचेरी के पास स्थित आध्यात्मिक केंद्र ऑरोविले (Auroville) में एक इन्फ्लुएंसर के नाश्ते के दौरान सामने आए इस दृश्य ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक बड़े आकार का सांप दूसरे छोटे सांप को जिंदा निगलने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है.

इस यूजर ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ऐश्वर्या चंद्रशेखर कपूर ने साझा किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "नाश्ते के वक्त नेशनल ज्योग्राफिक (Natgeo) के एपिसोड की उम्मीद नहीं थी." ऐश्वर्या के अनुसार, यह घटना तब हुई जब वह ऑरोविले में सुबह का नाश्ता कर रही थीं. अचानक उनकी नजर पास ही मौजूद इन दो सांपों पर पड़ी, जहां बड़ा सांप छोटे सांप पर हावी हो रहा था.  यह भी पढ़े:  Snake Video: घर में घुसे सांप को छोटी सी बच्ची ने बिना डरे भगाया, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

एक सांप दूसरे को निगलने की कोशिश

वीडियो में क्या है?

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बड़े सांप ने छोटे सांप के शरीर का काफी हिस्सा अपने मुंह में दबोच लिया है. वीडियो पर ओवरले टेक्स्ट में पूछा गया, "क्या कोई इन सांपों की पहचान कर सकता है?" हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले का अंत काफी चौंकाने वाला रहा. वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि छोटा सांप हार मानने के बजाय संघर्ष करता रहा और अंततः बड़े सांप के जबड़े से खुद को छुड़ाकर भागने में सफल रहा.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

साझा किए जाने के बाद से इस वीडियो को 1 लाख 34 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. एक्स (X) पर भी इसे बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है. यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे 'सर्प भक्षण' (Ophiophagy) की प्राकृतिक प्रक्रिया बता रहे हैं, तो कुछ लोग छोटे सांप की फुर्ती और बचने की कला की तारीफ कर रहे हैं.

क्या है 'सर्प भक्षण'?

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रकृति में कुछ सांपों की प्रजातियां ऐसी होती हैं जो मुख्य रूप से अन्य सांपों को ही अपना आहार बनाती हैं. किंग कोबरा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. ऑरोविले जैसे हरियाली वाले इलाकों में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती हैं, लेकिन कैमरे में कैद होना दुर्लभ माना जाता है.

Share Now

\