अमेरिका: तूफान माइकल से मरने वालों की संख्या हुई 16, मेक्सिको 'बीच' तबाह
फ्लोरिडा शहर में आए तूफान माइकल के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर कम से कम 16 हो गई है.
मेक्सिको: फ्लोरिडा शहर में आए तूफान माइकल के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर कम से कम 16 हो गई है. तलाश एवं बचाव अभियान दल मलबों को हटाकर जीवित बचे लोगों और शवों को ढूंढने का काम जारी रखे हुये है, ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. फ्लोरिडा शहर के गवर्नर रिक स्कॉट ने बताया, ‘‘मेक्सिको बीच तबाह हो गया है.’’
इस शहर में बुधवार को कैटेगरी 4 का तूफान माइकल आया था. मेक्सिको की खाड़ी में स्थित 1,000 लोगों की आबादी वाले शहर का दौरा करने के बाद स्कॉट ने बताया, ‘‘ऐसा लगा जैसे बम विस्फोट हो गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है जैसे यह युद्ध क्षेत्र है.’’ बचाव दल ने शुक्रवार को मलबों के नीचे दबे पीड़ितों की तलाश के काम में खोजी कुत्तों की मदद ली.
संबंधित खबरें
अमेरिका-चीन को कैसी टक्कर दे पाएगा जर्मनी का इंडस्ट्रियल एआई
26 फरवरी की बड़ी खबरें और न्यूज अपडेट
PM Modi Israel Visit: दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति ने जीता पीएम मोदी का दिल; 'आई लव माई इंडिया' बना भारत-इजरायल दोस्ती का नया प्रतीक
PM Modi Israel Visit: नेहरू जैकेट में नजर आए बेंजामिन नेतन्याहू, पीएम मोदी ने की तारीफ; भारत-इजरायल के बीच आज होंगे रक्षा क्षेत्र में बड़े समझौते
\