भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर किए हस्ताक्षर, भारतीय श्रद्धालुओं को तीर्थस्थल यात्रा के लिए मिलेगी अनुमति

भारत और पाकिस्तान ने गुरुवार को करतारपुर कॉरिडोर के लिए परिचालन संबंधी तौर-तरीकों के समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारतीय तीर्थयात्रियों को साल भर पवित्र तीर्थस्थल की यात्रा की इजाजत दी जा सके. भारतीय तरफ 4.2 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर पंजाब के गुरुदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक इलाके में 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा.

करतारपुर कॉरिडोर समझौता (Photo Credits: IANS)

भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) ने गुरुवार को करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) के लिए परिचालन संबंधी तौर-तरीकों के समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारतीय तीर्थयात्रियों को साल भर पवित्र तीर्थस्थल की यात्रा की इजाजत दी जा सके. इस समझौते से कॉरिडोर के अगले महीने सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 550वीं जयंती के पहले उद्घाटन का मार्ग प्रशस्त होगा.

हस्ताक्षर समारोह करतारपुर साहिब कॉरिडोर जीरो प्वाइंट, इंटरनेशनल बॉर्डर, डेरा बाबा नानक पर हुआ. यह यात्रा वीजा मुक्त होगी और तीर्थयात्री व्यक्तिगत तौर पर या समूहों में यात्रा कर सकते हैं. इस समझौते के तहत भारत सरकार पाकिस्तानी अधिकारियों को तीर्थयात्रियों की सूची अग्रिम तौर पर 10 पहले सूचित करेगी और तीर्थयात्रियों को यात्रा के चार दिन पहले मेल के जरिए सूचित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर बुधवार को भारत करेगा हस्ताक्षर, पाकिस्तान के 20 डॉलर फीस लेने के फैसले पर कहा-एक बार फिर करें विचार

भारतीय तरफ 4.2 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर पंजाब के गुरुदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक इलाके में 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा. इस तरह यह गुरु नानक देव के 550वीं जयंत वर्षगांठ के समारोह के शुरू होने के एक हफ्ते पहले पूरा होगा. कॉरिडोर का भारत व पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) व इमरान खान (Imran Khan) द्वारा क्रमश: 9 नवंबर को उद्घाटन किया जाना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\