वायरल

साइबेरिया में महिला ने किया पूर्व पति पर हमला, फिर सेल्फी लेकर दोस्तों को भेजी खून से लथपथ तस्वीरें

साइबेरिया में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिस खबर को सुनकर आप कुछ समय के लिए हैरान रह जाएंगे. दरअसल घटना कुछ इस तरह से है. साइबेरिया में रहने वाली एक महिला ने अपने पूर्व पति को चाकू से हमला कर दिया. और खून से लथपथ होने के बाद उसके साथ सेल्फी लेकर दोस्तों को भेज दी.

साइबेरिया में महिला ने किया पूर्व पति पर हमला, फिर सेल्फी लेकर दोस्तों को भेजी खून से लथपथ तस्वीरें
ओल्गा और ओलेग (Photo Credits Twitter)

मॉस्को: साइबेरिया में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिस खबर को सुनकर आप कुछ समय के लिए हैरान रह जाएंगे. दरअसल घटना कुछ इस तरह से है. साइबेरिया में रहने वाली एक महिला ने अपने पूर्व पति को चाकू से हमला कर दिया. और खून से लथपथ होने के बाद उसके साथ सेल्फी लेकर दोस्तों को भेज दी.

घटना के बाद महिला के बारे में जो पहचान हो सका है उसके मुताबिक महिला का नाम ओल्गा है और उसके पूर्व पति का नाम ओलेग है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद उसका पूर्व पति गुस्से में आग बबूला होकर उसे मारना चाहता था. वह उसे मारता कि इसके पहले ओल्गा नाम की महिला ने घर में पड़े चाकू से ओलेग पर हमला कर दिया. यह भी पढ़े: अमेरिका के फ्लोरिडा में फायरिंग, 3 की मौत, गेम टूर्नामेंट में हार के बाद किया था हमला

वहीं घटना के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है. खबरों की माने पुलिस के पूछताछ में भी महिला ने यही बताया है कि उसका पूर्व पति उसे मारना चाहता था. अपने बचाव में उसने उसके ऊपर हमला किया. यदि वह उसके ऊपर हमला नहीं करती तो वह उसे मार देता. वहीं महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसे घटना के बाद पुलिस ने  इस शर्त पर छोड़ दिया गया कि वह शहर छोड़कर कहीं नहीं जाएगी. इसको लेकर उसने पुलिस को लिखित में भी दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2018 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).