विदेश

Shocking: शादीशुदा महिला टीचर की गंदी हरकत! घर में घुसकर नाबालिग छात्र के साथ किया जबरन सेक्स, कोर्ट ने दी 50 साल जेल की सजा

एक महिला स्कूल टीचर को नाबालिग छात्र के साथ सेक्स करने पर 50 साल की सजा सुनाई गई है. महिला टीचर पर 14 साल के अपने ही स्कूल के स्टूडेंट के साथ उसके घर में यौन संबंध बनाने का आरोप है.

Shocking: शादीशुदा महिला टीचर की गंदी हरकत! घर में घुसकर नाबालिग छात्र के साथ किया जबरन सेक्स, कोर्ट ने दी 50 साल जेल की सजा

Female Teacher Forcibly Sex With Minor student: अमेरिका के वर्जीनिया में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला स्कूल टीचर को नाबालिग छात्र के साथ सेक्स करने पर 50 साल की सजा सुनाई गई है. महिला टीचर पर 14 साल के अपने ही स्कूल के स्टूडेंट के साथ उसके घर में यौन संबंध बनाने का आरोप है.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक महिला टीचर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है.  मेगन पॉलीन जॉर्डन नाम की स्कूल टीचर पहले से शादीशुदा है. 25 साल के टीचर की साल 2021 में शादी हो चुकी है. Court on Rape and Genital Injury-Semen Stains: प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट या स्पर्म का दाग न हो तो भी रेप साबित किया जा सकता है, हाई कोर्ट की टिप्पणी

रिपोर्ट्स की मानें तो जॉर्डन और नाबालिग छात्र ने 2022-23 के दौरान यौन संबंध बनाए. छात्र के बेडरूम से उनके डीएनए बेडशीट से बरामद किए गए. टीचर की हरकत के बारे में जानने के बाद स्कूल के छात्र हैरान हैं. वहीं स्टूडेंट्स का कहना है कि इस वारदात बारे में उन्हें पहले से ही पता था. बताया जा रहा है कि महिला शिक्षक छात्र के साथ जोर-जबरदस्ती भी करती थी.

सोशल मीडिया पर एक छात्र ने लिखा, "वह मेरी टीचर थी, मुझे पता था कि उनके और स्टूडेंट के बीच कुछ गड़बड़ है." स्कूल के सोशल मीडिया पेज पर जॉर्डन को फैंसी ड्रेस में स्टाफ और छात्रों के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है.

आरोपी महिला टीचर को जून 2023 में गिरफ्तार किया गया था. 17 साल से कम उम्र के नाबालिग, वर्जीनिया कोड के तहत यौन गतिविधि के लिए कानूनी रूप से सहमति देने में सक्षम नहीं हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि जून 2023 की शुरुआत में हेनरिको पुलिस को महिला की गलत हरकत के बारे में पता चला, जिसके बाद जांच शुरू की गई. मामले में हेनरिको काउंटी पुलिस को एक वयस्क और एक नाबालिग के बीच संभावित यौन कृत्यों से संबंधित मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी गई. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने दोषी महिला को 50 साल जेल की सजा सुनाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).