Shocking: काम से छुट्टी ली तो बेडरूम तक पहुंच गया बॉस, महिला ने जो बताया उससे हर कोई रह गया हैरान
एक महिला ने इंटरनेट पर एक खौफनाक घटना साझा की. महिला ने बताया कि बीमार होने पर उसने छुट्टी ली थी, जिसके बाद उसका बॉस उसके बेडरूम में आ गया.
नई दिल्ली: एक महिला ने इंटरनेट पर एक खौफनाक घटना साझा की. महिला ने बताया कि बीमार होने पर उसने छुट्टी ली थी, जिसके बाद उसका बॉस उसके बेडरूम में आ गया. मिश (@mishyyambabyy) ने कहा कि वह बीमार थी और शांति से अपने घर पर सो रही थी. कुछ समय बाद जब वह उठी तो उसने अपने बॉस को अपने बेडरूम में देखा. महिला ने एक वीडियो में बताया कि एक रेस्टोरेंट में काम करती थी. उसका घर उसके वर्क प्लेस से 15 मिनट की दूरी पर है, जहां वह एक रूममेट के साथ रहती थी. Raunchy Calendar: ब्रिस्बेन के शिक्षकों का अपमानजनक कैलेंडर हुआ लीक, उनके घटिया फोटोशूट को लेकर चल रही है जांच.
महिला ने TikTok पर शेयर किए एक वीडियो में बताया, "एक सुबह मैं उठी तो मुझे बीमार जैसा महसूस हो रहा था इसलिए मैंने अपने बॉस को कॉल करके इसकी जानकारी दी और बताया कि आज मैं काम पर नहीं आ पाएगी. इसके बाद मैं सो गई. इसी दौरान मेरी रूममेट बाहर चली गई. वह पास ही कहीं गई थी इसलिए उसने दरवाजा बंद नहीं किया. लेकिन कुछ ही देर में मैंने जो देखा उससे मैं चौंक गई.
महिला ने बताया इसी दौरान मेरा बॉस घर पर आया. उसने शायद मुझे आवाज लगाई लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया. जब किसी ने जवाब नहीं दिया, तो उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, पाया कि दरवाजा खुला हुआ था और वह तुरंत अंदर चला गया. फिर वह घर के चारों ओर घूमता रहा और मेरे बेडरूम तक पहुंच गया.
महिला ने बताया, वह मेरे बेड के पास खड़ा था और Hey.. Hey कह रहा था. उसने मुझे कहा... हो सकता है कि तुम गाड़ी चलाना नहीं चाहते हो और मैं गाड़ी चलाऊंगा... महिला ने वीडियो में बताया कि पहले मुझे लगा यह कोई सपना है लेकिन जैसे ही मैंने सच्चाई को महसूस किया मैंने अपने बॉस को बताया कि मैं काम पर नहीं आ रही हूं और वे यहां से चले जाएं. जिसके बाद उन्होंने ऐसा ही किया.
महिला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर चिंता जता रहे हैं. कई यूजर्स ने महिला की सुरक्षा पर भी चिंता जताई. यूजर्स ने बॉस की निंदा की और कहा कि यह बॉस का अधिकार नहीं है और ऐसा करना क्राइम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

