पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पेशावर विस्फोट पर जोर देते हुए कहा- पाकिस्तान को कुछ ताकतें करना चाहती हैं अस्थिर

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें देश को अस्थिर करना चाहती हैं. पेशावर विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने जोर देकर कहा कि संघीय और प्रांतीय सरकारों को अलर्ट रहना होगा. इस हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी.

पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Photo Credits: Getty Images)

इस्लामाबाद, 29 अक्टूबर: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें देश को अस्थिर करना चाहती हैं. पेशावर विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने जोर देकर कहा कि संघीय और प्रांतीय सरकारों को अलर्ट रहना होगा. इस हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए लोगों का समर्थन जरूरी है. उन्होंने साथ ही धार्मिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की.

उन्होंने जीयो टीवी से कहा, "कुछ तत्व ईशनिंदा मामले का राजनीतिकरण करना चाहते हैं. सरकार अपने दायित्व के प्रति लापरवाह नहीं है." विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार ईद मिलाद-उल-नबी उत्सव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. जीओ पाकिस्तान से बात करते हुए, कुरैशी ने अपने अफगान समकक्ष मोहम्मद हनीफ अतमर से क्वेटा और पेशावर में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के बारे में हुई बातचीत को याद किया.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट को कहा- जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मिली सजा को पूरा करने के बाद पांच भारतीय जासूसों को भेजा भारत

मंत्री ने कहा कि उन्होंने अतमर को अफगानिस्तान की धरती पर आतंकवादी तत्वों को पनपने के खिलाफ आगाह किया. मंत्री ने अफगानी समकक्ष से कहा था, "कुछ तत्व पाक-अफगान संबंध में व्यवधान उत्पन्न करना चाहते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स