विदेश

Sex tourism: इस देश में बढ़ रहा सेक्स टूरिज्म, अपने से आधी उम्र के लड़कों के साथ यौन संबंध बना रही महिलाएं

एक पुरुष सेक्स वर्कर हफ्ते में 45-50 हजार रुपए तक कमा सकता है. कुछ लोग इस दौरान प्यार में भी पड़ जाते हैं.

Sex tourism: इस देश में बढ़ रहा सेक्स टूरिज्म, अपने से आधी उम्र के लड़कों के साथ यौन संबंध बना रही महिलाएं

 Sex Tourism in The Gambia: अफ्रीकी देश गांबिया में इस समय सेक्स टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है. यहां सेक्स के लिए अफ्रीकी लड़कों को हायर किया जाता है. यूरोप से 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं गांबिया पहुंच रही हैं और अपने से आधी उम्र के लड़कों को सेक्स के लिए हायर कर रही हैं. Sex Secrets Wives Never Tell Their Husbands: सेक्स सीक्रेट्स पत्नियां अपने पतियों को कभी नहीं बतातीं
गांबिया अफ्रीका के पश्चिमी तट पर बसा है. यहां के बीच पर इस तरह का व्यापार देखने को मिल रहा है. गांबिया के अधिकारी इसे रोकना चाहते हैं स्थानीय लोग इसे पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं. उनके मुताबिक युवा लड़कों के इन चक्करों में फंस जाने से उनका परिवार में बिखराव हो जा रहा है.
गांबिया में पुलिस गश्त करती हुई दिखेगी, लेकिन कपल्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उनकी आलोचना पर कपल्स अपने काम से काम रखने की नसीहत दे डालते हैं. एक महिला ने बताया कि, 'मुझे नहीं पता कि आखिर लोगों इस बात से परेशानी क्या है. मैं ऐसा कुछ भी गलत नहीं कर रही. थाइलैंड में बहुत सी युवा लड़कियां एसी मिल जाएंगी, जिनके साथ बूढ़े आदमी पैसे देकर संबंध बनाते  हैं. उस मसले पर तो कोई कुछ नहीं बोलता, लेकिन जैसे ही हम महिलाएं ऐसा करने लगती हैं तो लोग चिढ़ने लगते हैं.'
आपको बता दें कि गांबिया के कलोली में युवाओं का औसत मासिक वेतन 18 हजार रुपए है, जबकि एक पुरुष सेक्स वर्कर महिलाओं के साथ संबंध बनाकर हफ्ते में 45 से 50 हजार रुपए तक कमा लेता है.
गांबिया के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि 'उम्र हमारे लिए एक संख्या है. अगर आप एक अमीर श्वेत महिला के साथ हैं, तो लोग आपकी इज्जत करेंगे. यहां लोगों के पास पैसा नहीं है. अगर एक श्वेत महिला मुझे पसंद करती हैं तो मैं उसकी मदद से अपने परिवार को मदद के लिए कुछ पैसे दे सकूंगा.'

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).