विदेश

गाजा में इजरायली सैनिकों की गोलीबारी, 1 बच्चे समेत 7 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत

गाजा सीमा पर इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में सात फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई. मृतकों में 12 साल का एक बच्चा भी है. इसके साथ ही 506 लोग घायल हुए हैं.

गाजा में इजरायली सैनिकों की गोलीबारी, 1 बच्चे समेत 7 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

गाजा: गाजा सीमा पर इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में सात फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई. मृतकों में 12 साल का एक बच्चा भी है. इसके साथ ही 506 लोग घायल हुए हैं. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर है. इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने जारी बयान में कहा, "कई स्थानों पर 20,000 से अधिक दंगाई और प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए थे."

आईडीएफ ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सैनिकों पर ग्रेनेड, विस्फोटक उपकरण और पत्थर फेंके. आईडीएफ फोर्सेज की गोलीबारी में ग्रेट मार्च के शुरू होने से अब तक गाजा में 193 फिलीस्तीनियों की मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).