पाकिस्तान: महिला स्वास्थ्य कर्मी की हत्या के बाद बलूचिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीमों की बढ़ाई गई सुरक्षा

पाकिस्तान (Pakistan) के चमन इलाके में एक महिला बाल स्वास्थ्य कर्मी (Female Child Health Worker) की हत्या और एक अन्य के घायल होने की घटना के बाद अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पोलियो टीकाकरण टीमों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है...

पोलियो पिलाती हुई महिला (Photo Credits: Twitter)

क्वेटा:  पाकिस्तान (Pakistan) के चमन इलाके में एक महिला बाल स्वास्थ्य कर्मी (Female Child Health Worker) की हत्या और एक अन्य के घायल होने की घटना के बाद अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पोलियो टीकाकरण टीमों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चमन के सहायक आयुक्त सैयद सामी आगा ने मीडिया को बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे शहर सुल्तान जई में पोलियो टीकाकरण टीम पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी थीं.

उन्होंने पुष्टि की कि इस हमले में एक महिला पोलियो कर्मी की मौत हो गई और एक अन्य कर्मी घायल हो गया. प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, ‘‘हमने पूरे प्रांत में टीकाकरण टीमों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है.’’

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में 25 लाख से अधिक बच्चों का पोलियो टीकाकरण किया जाना है.

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में साल 2010 से 2017 के बीच लाखों बच्चों को नहीं लग पाया खसरे का टीका

पोलियो टीकाकरण अभियान में करीब 2,60,000 स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए करीब 1,50,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इस सप्ताह की शुरूआत में देश के अन्य हिस्सों में भी आतंकवादियों ने पोलियो कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया था. बन्नू में 23 अप्रैल को टीकाकरण टीम के साथ तैनात एक पुलिसकर्मी को भी गोली मार दी गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\